ZIM vs RSA, 1st Test: केशव महाराज ने रचा इतिहास, कारनामा करने वाले 136 साल में पहले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर बने

Zimbabwe vs South Africa, 1st Test: मुकाबले के दूसरे दिन केशव महाराज ने गेंदबाजी से जिंबाब्वे बल्लेबाजों की खासी परीक्षा ली

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
South Africa tour of Zimbabwe, 2025:
नयी दिल्ली:

Keshav Maraharaj's big achievement: नियमित कप्तान टेंबा बवुमा की जगह कप्तानी कर रहे भारतीय मूल के केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने बुलावायो  में मेजबान जिंबाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रच दिया. केशव ने अपने सातवें ओवर में क्रेग इरविन के चटकाए गए विकेट के साथ ही अपने करियर का दो सौवां विकेट चटकाया. इसी के साथ ही वह 136 साल के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए. 

नौवें ऐसे बॉलर बने केशव

जब बात किसी दक्षिण अफ्रीकी बॉलर के दो सौ विकेट लेने की आती है, केशव समग्र रूप से कारनामा करने वाले अपने देश के नौवें गेंदबाज बने, लेकिन 136 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर विकेटों का दोहरा शतक जड़ने में कामयाब रहा है. उनसे पहले यह कारनामा ऑफ स्पिनर हग टैफील्ड (1949-1960) के नाम पर था, जिन्होंने 25.91 के औसत से 170 विकेट खाते में जमा किए थे.


दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष 5 बॉलर

नाम               मैच            विकेट

डेल स्टेन         93             439

शॉन पोलाक     108          421

मखाया एंटिनी   101         390

कैगिसो रबाडा   71           336 

एलन डोनाल्ड     72          330   

Featured Video Of The Day
Digital India: डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे! PM Modi ने कहा- देश हो रहा है तकनीकी रूप से मजबूत