UPSC 2025 सर्विस कैडर अलॉट, अनन्या शर्मा ने IAS छोड़ चुनी IFS, टॉपर अनुज अग्निहोत्री क्या बने?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के सफल उम्मीदवारों को सेवा आवंटन कर दिया गया है. टॉपर अनुज अग्निहोत्री को IAS मिला, जबकि शीर्ष रैंकर्स में अनन्या शर्मा ने अलग राह चुनते हुए भारतीय विदेश सेवा (IFS) को प्राथमिकता देकर सबका ध्यान खींचा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
upsc cse 2025 service allocation IAS Anuj Agnihotri and IFS ananya sharma
Social Media
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवारों को केंद्र सरकार ने सेवा एवं कैडर आवंटित कर दिया है
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा को अधिकांश टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों ने अपनी पहली पसंद बनाया है
  • अनन्या शर्मा ने 13वीं रैंक के बावजूद भारतीय विदेश सेवा को प्राथमिकता दी जो अन्य उम्मीदवारों से अलग है

upsc cse 2025 service allocation: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में सफल अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार ने सेवा एवं कैडर आवंटित कर दिया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा 28 नवंबर 2026 को जारी प्रथम चरण की सूची के अनुसार, UPSC की अनुशंसा पर उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं (ग्रुप ‘A' और ‘B') में नियुक्ति दी गई है. सर्विस अलॉट होने के बाद अभ्‍यर्थियों को खूब बधाई म‍िल रही है.

अनन्‍या शर्मा AIR-13 पाकर IFS बनीं

जारी सूची में खास बात यह रही कि शीर्ष रैंक हासिल करने वाले अधिकांश उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) को अपनी पहली पसंद बनाया. एक से 56वीं रैंक तक के अभ्यर्थियों में केवल अनन्या शर्मा का फैसला सबसे अलग नजर आया. जहां बाकी उम्मीदवारों ने IAS को प्राथमिकता दी, वहीं अनन्या शर्मा ने भारतीय विदेश सेवा (IFS) का चयन किया. अनन्‍या शर्मा ने अख‍िल भारतीय स्‍तर पर 13वीं रैंक हास‍िल की थी. रैंक के ह‍िसाब से उनका भारतीय प्रशासन‍िक सेवा में आसानी से चयन हो सकता था.  

यह भी पढ़ें | सगाई होते ही IAS बनी मोन‍िका श्रीवास्‍तव, हाथ पर मेहंदी से ल‍िखा दूल्‍हे मनीष का नाम

सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) आवंटित की गई है. इसके अलावा शीर्ष रैंक वाले अधिकांश अभ्यर्थियों को भी उनकी वरीयता के आधार पर IAS मिला है.

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि आमतौर पर सिविल सेवा परीक्षा के टॉप रैंकर्स IAS को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि यह देश के प्रशासनिक ढांचे में सबसे प्रभावशाली और व्यापक जिम्मेदारियों वाली सेवा मानी जाती है. वहीं, IFS चुनने वाले उम्मीदवार विदेश नीति, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त करते हैं.

DoPT की ओर से 29 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड की गई  यह सूची सिविल सेवा परीक्षा-2025 के सफल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है. आगामी चरणों में शेष उम्मीदवारों के सेवा आवंटन से संबंधित सूचियां भी जारी की जा सकती हैं.  अब ये अभ्‍यर्थी उत्‍तराखंड के मसूरी स्थित LBSNAA में शुरुआती ट्रेन‍िंंग के बाद अपनी-अपनी सर्विस के ह‍िसाब से संबंधीत प्रश‍िक्षण अकादम‍ी में जाएंगे. जैसे आईपीएस को हैदराबाद स्थित SVPNPA में प्रश‍िक्षण म‍िलेगा.   

यहां देखें पूरी सूची  

Advertisement

यह भी पढ़ें | IPS अंशिका वर्मा पहुंचीं ससुराल, दिखा पारंपरिक अंदाज, पति केके बिश्नोई के साथ भव्‍य स्‍वागत

Featured Video Of The Day
Delimitation Bill: सरकार के पास पर्याप्त नंबर? बिल रोकने के लिए INDIA गठबंधन की पूरी ताकत!
Topics mentioned in this article
UPSC
IAS
IPS

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं