Office Tips: स्‍मार्ट लोगों में होती हैं ये 7 आदतें, क्‍या आपमें हैं?

Office Tips: ऑफिस में कुछ लोग इतने स्‍मार्ट होते हैं कि सब उनकी ही बात करते हैं. स्‍मार्टनेस का मतलब उनके पहनावे से नहीं है, बल्कि उनकी पर्सनेलिटी और काम करने के तरीके से है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Office Tips: ऑफिस में कुछ लोग इतने स्‍मार्ट होते हैं कि सब उनकी ही बात करते हैं. स्‍मार्टनेस का मतलब उनके पहनावे से नहीं है, बल्कि उनकी पर्सनेलिटी और काम करने के तरीके से है. अगर आप भी उनकी तरह स्मार्ट बनना चाहते हैं तो ये कठिन काम नहीं है क्‍योंकि स्‍मार्ट लोग पैदा नहीं होते, बल्कि अपनी आदतों से स्मार्ट बनते हैं. कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्‍हें अपनाकर ऑफिस में आपकी पहचान और performance दोनों बेहतर हो सकते हैं. 

स्‍मार्ट लोगों में होती हैं ये 7 आदतें

काम को प्राथमिकता के आधार पर करते हैं-  स्मार्ट लोग हर काम को बराबर मानकर नहीं करते. पहले वे जरूरी काम निपटाते हैं. उन्‍हें पता होता है कि उनका दिन में कौन सा टास्‍क करना सबसे जरूरी है. 

समय का सही यूज करते हैं- ऐसे लोग डेडलाइन से पहले काम पूरा कर देते हैं. बेकार में घूमना, गप्‍पे लड़ाना जैसे कामों से पहले ये टास्‍क की डेडलाइन को पूरा करते हैं. 

अच्‍छा कम्युनिकेशन- इन लोगों का ऑफिस के हर डिपार्टमेंट के लोगों से अच्‍छा कम्‍युनिकेशन होता है. इसके अलावा ये लोग मीटिंग हो या कॉल, हर जगह अच्‍छे से अपनी बात रखते हैं. 

Advertisement

लगातार सीखने की आदत- स्‍मार्ट लोगों की एक आदत होती है- हमेशा सीखते रहना. वे नई skills सीखते रहते हैं, जिससे खुद को और बेहतर बना सकें. साथ ही ये लोग खुद को अपडेट भी रखते हैं.

कौन होते हैं प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स, क्यों कंपनियां इन्हें करोड़ों का पैकेज दे रही हैं?

टीमवर्क करते हैं- ऐसे लोगों को टीमवर्क करने से गुरेज नहीं होता. ये दूसरों के साथ मिलकर काम करना जानते हैं. 

Advertisement

सॉल्‍यूशन पर फोकस करते हैं- स्‍मार्ट लोगों की खासियत होती है कि वे हर छोटी बात की शिकायत नहीं करते. तुरंत हल सोचने की कोशिश करते हैं. 

प्रोफेशनल रहते हैं- ये लोग काम के प्रेशर में, टीम मीटिंग में, टारगेट सेट करते हुए, बॉस से बात करते हुए कभी तनाव नहीं लेते. ये हमेशा शांत रहते हैं और इनके चेहरे पर हल्‍की मुस्‍कान रहती है. इनका एटीट्यूड बिल्‍कुल प्रोफेशनल होता है. 

Featured Video Of The Day
West Bengal Exit Poll | बंगाल का सबसे नया EXIT POLL आज शाम 5 बजे NDTV India पर