LIC एजेंट की बेटी रेखा सियाक बनीं IAS, योगी सरकार ने यूपी चुनाव से पहले बनाया ड‍िप्‍टी कलेक्‍टर

IPS रेखा सियाक राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्‍मणगढ़ तहसील के गांव  घाणा की रहने वाली हैं. LIC एजेंट की बेटी रेखा सियाक ने UPSC CSE 2024 में AIR 176 पाई. अब योगी सरकार ने उन्हें बांदा जिले के अतर्रा में उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) के पद पर तैनात किया है. जानिए उनकी सक्‍सेस स्‍टोरी. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आईएएस रेखा स‍ियाक की सक्‍सेस स्‍टोरी. राजस्‍थान के सीकर से अब बांदा जिले के अतर्रा में उप जिलाधिकारी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रेखा सियाक उत्तर प्रदेश कैडर की 2025 बैच की IAS हैं. अब अतर्रा, बांदा में उप जिलाधिकारी तैनात हुईं
  • रेखा सियाक ने UPSC 2024 में 176वीं रैंक हासिल की और राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील की निवासी हैं
  • रेखा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी की

IAS Rekha Siyak Deputy Collector Atarra Banda UP: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रेखा सियाक चर्चा में हैं. आईएएस रेखा सियाक राजस्थान में एलआईसी एजेंट की बेटी हैं. उत्तर प्रदेश कैडर की 2025 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2027 से पहले आईएएस रेखा सियाक को उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) अतर्रा, बांदा के पद पर तैनात किया है. रेखा सियाक ने अतर्रा डिप्टी कलेक्टर पद पर 16 नवंबर 2026 को ज्वाइन किया है. इनको बांदा से यहां लगाया गया है. 
 

इन दिनों आईएएस रेखा सियाक की बैचमेट आईपीएस मोना जाखड़ भी चर्चा में हैं. अपनी सफलता का श्रेय जाट समाज को देने वाली मोना जाखड़ गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं. रेखा सियाक और मोना जाखड़ दोनों ही राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील की रहने वाली हैं.

आईएएस रेखा सियाक कौन हैं?

रेखा सियाक उत्तर प्रदेश कैडर की 2025 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया स्तर पर 176वीं रैंक हासिल की थी. 17 अगस्त 1999 को जन्मी रेखा मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के गांव घाणा हाल श्यामपुरा-पालवास रोड, सीकर की रहने वाली हैं. रेखा सियाक की वर्तमान पोस्टिंग उप जिलाधिकारी अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश के पद पर है. अतर्रा डिप्टी कलेक्टर के रूप में उन्होंने 16 नवंबर 2026 को कार्यभार ग्रहण किया. रेखा सियाक एक साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता मदनलाल सियाक भारतीय जीवन बीमा निगम में एजेंट हैं, जबकि मां रामावती देवी गृहिणी हैं.

रेखा सियाक की UPSC की तैयारी

यूपी कैडर की 2025 बैच की आईएएस अधिकारी रेखा सियाक की UPSC यात्रा प्रेरणादायी रही है. तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी रेखा ने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और प्रतिदिन आठ से दस घंटे तक पढ़ाई की. उन्होंने यूपीएससी इंटरव्यू की तैयारी के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाकर महंगी कोचिंग में मॉक इंटरव्यू नहीं दिए, बल्कि घर पर रहकर ही तैयारी की. रेखा तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास करने में सफल रहीं. 

MNC की नौकरी छोड़कर चुनी UPSC

रेखा सियाक ने कक्षा तीसरी से 12वीं तक की पढ़ाई सीकर के प्रिंस स्कूल से की. इसके बाद जेईई में सफलता हासिल कर जयपुर के एमएनआईटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की. बीटेक के बाद उन्होंने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में लाखों रुपये के पैकेज पर करीब ढाई वर्ष तक नौकरी की. नौकरी के दौरान रेखा को महसूस हुआ कि उन्हें सिविल सेवा में जाना चाहिए. ऐसे में वर्ष 2021 में कोविड काल के दौरान उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. आखिरकार UPSC CSE 2024 में 176वीं रैंक हासिल कर वे उत्तर प्रदेश कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बन गईं. 

Advertisement

आईपीएस मोना जाखड़ कौन हैं?

मोना जाखड़ राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के गांव सांखू की रहने वाली हैं. UPSC 2024 में मोना जाखड़ ने ऑल इंडिया स्तर पर 490वीं रैंक हासिल की और गुजरात कैडर में आईपीएस अधिकारी बनीं. हाल ही में मोना जाखड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. मेरठ में आयोज‍ित जाट ससंद से वायरल वीड‍ियो में मोना जाखड़ कहती हैं कि उनकी सफलता में जाट समाज का सबसे बड़ा योगदान रहा है. ड्राइवर की बेटी मोना जाखड़ की पूरी सक्सेस स्टोरी और वायरल वीडियो के बारे में यहां क्लिक करके विस्तार से जान सकते हैं.  

यह भी पढ़ें- ड्राइवर की बेटी मोना जाखड़ बनीं IPS, बोलीं-मेरी सफलता में जाट समाज का सबसे बड़ा योगदान 
यह भी पढ़ें- UPSC टॉपर IAS शक्ति दुबे को योगी सरकार ने सौंपी बड़ी ज‍िम्‍मेदारी, बिलारी की न्यायिक SDM
यह भी पढ़ें-  दीपाली राठौड़ लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार गांव पहुंची, जश्‍न में डूबे ग्रामीण, स्‍वागत को उमड़े लोग 
यह भी पढ़ें- भाई-बहन बने IAS-IPS, पल्लवी मिश्रा-आदित्य मिश्रा की सफलता में संयुक्त परिवार बना सबसे बड़ी ताकत

Featured Video Of The Day
योगी का अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज!
Topics mentioned in this article
IAS
UPSC
Uttar Pradesh
Rajasthan News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं