विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2016

रिकॉर्ड! आयुष प्रवेश परीक्षा के 3 घंटे बाद नतीजे भी...

रिकॉर्ड! आयुष प्रवेश परीक्षा के 3 घंटे बाद नतीजे भी...
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। विश्वविद्यालय द्वारा एमडी, एमएस (डिप्लोमा) और एमडीएस प्री-पीजी परीक्षा संपन्न होने के बाद पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सिर्फ तीन घंटे के रिकार्ड समय में नतीजे भी घोषित कर दिए गए।

क्या कहना है अधिकारियों का
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 की इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय और मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी में केंद्र बनाए गए थे। एमडी और एमएस डिप्लोमा प्री-पीजी प्रवेश परीक्षा में 804 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। 

क्या रहे नतीजे
घोषित नतीजों के अनुसार, 369 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और परीक्षा फल 45.89 प्रतिशत रहा। एमडीएस प्री-पीजी परीक्षा में 57 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि दो अनुपस्थित थे। इसमें 37 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। परीक्षा फल 64.91 प्रतिशत रहा। मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayush & Health Science University, Chhattisgarh, Raipur, Results, Result Declared In 3 Hours, Results Declared
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com