JNU में एनिमल वेलफेयर साइंस विषय पर शुरू होंगे सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और मास्टर स्तरीय कोर्स

JNU में एनिमल वेलफेयर साइंस विषय पर शुरू होंगे सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और मास्टर स्तरीय कोर्स

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय

नयी दिल्ली:

छात्र अब जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पशु कल्याण विज्ञान (Courses in Animal Welfare Sciences) विषय में अध्ययन कर सकते हैं। संचालन और शैक्षिक गतिविधियों के लिए विश्वविद्यालय राष्ट्रीय पशु कल्याण संस्थान के साथ बातचीत कर रहा है।

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘राष्ट्रीय पशु कल्याण संस्थान के संचालन और शैक्षिक गतिविधियों का प्रबंधन हस्तांतरित करने के लिए हमने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।’’ पूर्व में राष्ट्रीय पशु कल्याण संस्थान का प्रबंधन पर्यावरण मंत्रालय करता था।

ये भी पढ़ें: अब कैरेक्टर सर्टिफिकेट के इंतजार में नहीं रुकेगी सरकारी नौकरी की नियुक्ति

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार और पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनिल संत ने 29 जून को एमओयू पर दस्तखत किया।

समझौता के तहत जेएनयू इस शैक्षणिक सत्र से एक महीने का छह प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम और छह महीने का एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाएगा और एक साल बाद मास्टर स्तरीय पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा।

यहां भी अवसर: डिस्टेंस लर्निंग मोड से करें जामिया मिलिया इस्लामिया से कोर्स, आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

अधिकारी ने कहा, ‘‘पशु कल्याण के विविध पहलुओं पर आधारित पाठ्यक्रम देश में पहली बार होगा। पशुओं को संवेदनशील प्राणी की तरह पहचाने जाने, दर्द को अनुभव करने और उनके कल्याण को तथा देशस्तर पर दुनियाभर में सामाजिक विकास के तहत इसे बढ़ावा दिया जाना महत्वपूर्ण है।’’


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com