IPS कुहू गर्ग की शादी, इंटरनेशनल फोटोग्राफर भी आए, बेटी को दुल्‍हन बनता देख भावुक हुए प‍िता

IPS Kuhoo Garg Wedding: गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी कुहू गर्ग के विवाह समारोह की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई. शादी में उप्रेती सिस्टर्स ने बन्ना-बन्नी गीत गाए, जबकि अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर कमल शर्मा ने खास पलों को कैमरे में कैद किया. पिता अशोक कुमार की भावुक पोस्ट चर्चा में है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
ips kuhoo garg wedding father ashok kumar emotional post ex dgp uttarakhand
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईपीएस कुहू गर्ग 2024 बैच की गुजरात कैडर अधिकारी हैं.
  • उनके पिता अशोक कुमार उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी रहे हैं.
  • कुहू गर्ग के विवाह समारोह में उप्रेती सिस्टर्स ने पारंपरिक बन्ना-बन्नी लोकगीत प्रस्तुत क‍िया

IPS Kuhoo Garg Wedding: भारतीय पुल‍िस सेवा में 2024 बैच की गुजरात कैडर की चर्चित आईपीएस अधिकारी कुहू गर्ग इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान इतिहास रचने वाली कुहू गर्ग के विवाह समारोह की शुरुआत देहरादून स्थित उनके घर में सुंदरकांड पाठ के साथ हुई. आईपीएस कुहू गर्ग की शादी के मौके पर उनके पिता और उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बेटी के नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं. आईपीएस कुहू गर्ग के दूल्‍हे या शादी की तारीखों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

ips kuhoo garg wedding dehradun uttarakhand Photo Credit: Ashok kumar Facebook

आईपीएस कुहू गर्ग की शादी के कार्यक्रम 

अशोक कुमार ने अपनी सोशल मीड‍िया पोस्ट में बताया कि कुहू गर्ग के विवाह कार्यक्रमों का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से किया गया. उन्होंने लिखा कि जीवन के किसी भी नए अध्याय की शुरुआत ईश्वर के स्मरण से बेहतर नहीं हो सकती. उनके अनुसार सुंदरकांड केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, विश्वास और नए जीवन की सुख-समृद्धि की प्रार्थना का प्रतीक है. पाठ के बाद घर का माहौल पारंपरिक वैवाहिक लोकगीतों से जीवंत हो उठा, जिसने समारोह में आत्मीयता और सांस्कृतिक रंग घोल दिए.   

यह भी पढ़ें | कुहू गर्ग को घुटने की चोट ने बनाया IPS! पिता रहे पूर्व DGP, अब SVPNPA का 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर'

ips kuhoo garg Photo Credit: ips kuhoo garg instagram

उप्रेती सिस्टर्स ने बढ़ाई कुहू गर्ग के विवाह उत्सव की रौनक

आईपीएस अध‍िकारी कुहू गर्ग के विवाह समारोह के दौरान आयोजित पारंपरिक 'बन्ना-बन्नी' लोकगीत कार्यक्रम में प्रसिद्ध उप्रेती सिस्टर्स ने भी शिरकत की. अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने संदेश में कहा कि भारतीय शादियों में बन्ना-बन्नी के गीत केवल संगीत नहीं होते, बल्कि परिवार के प्रेम, हंसी-मजाक और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं. उन्होंने कहा कि तेज डीजे और आधुनिक संगीत के दौर में लोकगीतों की मिठास पूरे माहौल को अलग ही गर्माहट और अपनापन देती है. उप्रेती सिस्टर्स की प्रस्तुति ने समारोह को यादगार बना दिया और परिवार तथा मेहमानों को एक सूत्र में बांध दिया.  

Advertisement

यह भी पढ़ें | IPS कुहू गर्ग हुईं भावुक, SVPNPA में अवार्ड जीतने के बाद शेयर क‍िए द‍िल के जज्‍बात

ips kuhoo garg wedding dehradun uttarakhand Photo Credit: Ashok kumar Facebook

इंटरनेशनल फोटोग्राफर कमल शर्मा भी पहुंचे

IPS कुहू गर्ग की शादी के समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले फोटोग्राफर कमल शर्मा भी शामिल हुए. अशोक कुमार ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि कमल शर्मा अतिथि के रूप में समारोह में आए थे, लेकिन अपनी व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने स्वयं कैमरा संभालकर शादी के सबसे खूबसूरत और भावुक पलों को कैद किया. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
'Child Marriage-Free India' initiative: CM Mohan Yadav thanks NDTV
Topics mentioned in this article
IPS
Uttarakhand
Gujarat
Indian Police Service

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं