GATE Answer Key 2022: कल जारी की जाएगी गेट 2022 'आंसर की', 25 फरवरी तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

GATE 2022 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर की ओर से GATE 2022 की 'आंसर की' (GATE Answer Key 2022) जारी की जाएगी.

Advertisement
Read Time: 19 mins
G
नई दिल्ली:

GATE 2022 Answer Key: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 उत्तर कुंजी सोमवार (GATE 2022 Ke Answer Key Kab Aayega), 21 फरवरी को जारी की जानी हैं. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर की ओर से GATE 2022 की 'आंसर की' (GATE Answer Key 2022) जारी की जाएगी. जिसे उम्मीदवार Gate.iitkgp.ac.in पर जाकर देख सकेंगे और उसे डाउनलोड कर सकेंगे. GATE 2022 की अस्थायी आंसर की पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं. आपत्ति दर्ज करवाने की प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू होगी. दर्ज की गई आपत्ति में से अगर कोई सही पाई जाती है. तो आंसर की में उस सही किया जाएगा. जिसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर की ओर से GATE 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी.

इस तरह से चेक कर सकेंगे अंतिम उत्तर कुंजी 

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने के लिए आपको Gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा.

यहां पर 21 फरवरी को उत्तर कुंजी का लिंक एक्टिव किया जाएगा. इस लिंक को खोलकर आप उत्तर कुंजी को देख सकेंगे और उसे डाउनलोड कर सकेंगे. 

उत्तर कुंजी में अगर आपको कोई उत्तर सही नहीं लगता है. तो आप उसपर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं. 

GATE 2022 की 'आंसर की पर कैसे दर्ज करवाएं आपत्ति (GATE Answer Key 2022: How To Raise Objections)

GATE 2022 की 'आंसर की' पर आपत्ति दर्ज करने का लिंक 22 फरवरी को एक्टिव होगा. इस लिंक पर जाकर आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. आपत्ति दर्ज करते हुए शुल्क का भुगतान भी करना होगा जो कि 500 रूपए का है.

Advertisement

 याद रहे की ये लिंक केवल चार दिनों तक ही एक्टिव रहेगा. यानी आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी है. इसलिए कोई भी उत्तर, उत्तर कुंजी में गलत दिखने पर आप आपत्ति को 25 फरवरी तक दर्ज करवा दें. 

GATE 2022 की फाइनल 'आंसर की' को यानी अंतिम उत्तर कुंजी 17 मार्च को को जारी की जाएगी. जबकि उम्मीदवार 21 मार्च को स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

गेट 2022 स्कोर की गणना कैसे करें (How To Calculate GATE 2022 Score)

उत्तर कुंजी का उपयोग करके गेट स्कोर की गणना की जा सकती है. इसकी गणना इस प्रकार करें.
कुल अंक = सही प्रतिक्रिया के लिए कुल अंक - गलत प्रतिक्रिया के लिए नकारात्मक अंक.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jammu Kashmir Assembly Elections: AIP और जमाते इस्लामी के समर्थन वाले निर्दलीय किसका खेल बिगाड़ेंगे?