CBSE Board Result 2022: सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजें आज! रिजल्ट देखने की कर लें तैयारी

CBSE Board Result 2022: सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 35 लाख बच्चों का बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर चल रहा इंतजार आज खत्म हो सकता है. खबरों की मानें तो बोर्ड आज रिजल्ट की घोषणा कर सकता है.सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Result 2022) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी होगा. 

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
CBSE Board Result 2022: सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजें आज! रिजल्ट देखने की कर ले तैयारी
नई दिल्ली:

CBSE Board Result 2022: सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 35 लाख बच्चों का बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर चल रहा इंतजार आज खत्म हो सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी 20 जून 2022 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों को जारी कर सकता है. बोर्ड टर्म 2 परीक्षा परिणामों के साथ समेकित सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा नतीजों को भी जारी करेगा. सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 25 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी, जो जून तक चली थी. परीक्षा वाले दिन एक सेशन में केवल एक पेपर हुआ था. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट (CBSE Result 2022) की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in है और इसी वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किए जाएंगे. कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बारे में सीबीएसई ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उम्मीद है कि सीबीएसई बहुत जल्द रिजल्ट की तारीखों की घोषणा करेगा. 

सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 परीक्षा के रिजल्ट के इस हफ्ते और कक्षा 12वीं के टर्म 2 परीक्षा रिजल्ट के अगले हफ्ते तक जारी होने की संभावना है. बता दें कि इस साल सीबीएसई ने दो टर्म में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था. फर्स्ट टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी. टर्म 1 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे. सीबीएसई ने टर्म 1 रिजल्ट (CBSE Result 2022) की घोषणा नहीं की थी.

CBSE Board Result 2022: बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट को जांचने के लिए Digilocker पिन किया जारी 

वहीं टर्म 2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल से जून 2022 तक किया गया था. इसमें बच्चों को प्रश्नों का उत्तर लिखना था. टर्म 2 परीक्षा को खत्म हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और अब बच्चों को CBSE Result 2022 का इंतजार है. सीबीएसई पहले ही कह चुका है वह टर्म 1 और टर्म 2 दोनों को मिलाकर बोर्ड परीक्षा के नतीजों को जारी करेगा. सीबीएसई बोर्ड की दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. 

Advertisement

NEET 2022: नीट परीक्षा खत्म, जानें स्टूडेंट्स से कैसा रहा उनका पेपर और जानिए उससे जुड़े खास एनालिसिस सिर्फ यहां

CBSE Board Result 2022: रिजल्ट कैसे चेक करें?

1.सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.

2.फिर कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें.

3. इसके बाद बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें.

4.अब सबमिट बटन पर क्लिक करें.

5.सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12 वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.

6.इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri
Topics mentioned in this article