BPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, TRE-4 की तारीख का कोई जिक्र नहीं

BPSC Exam Calendar: बिहार लोक सेवा आयोग ने एग्जाम कैलेंडर जारी किया है, इसमें बताया गया है कि किन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है और कौन सी प्रोसेस में चल रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
BPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तमाम भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. BPSC ने आने वाली परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया है. हालांकि इसमें टीआरई-4 भर्ती की तारीख का जिक्र नहीं है, जिसका लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं कैलेंडर में कुछ परीक्षा की तारीखों में बदलाव भी दिख रहा है, यानी इन्हें टाल दिया गया है. 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तारीख भी बताई गई है, जिसे पिछले 6 महीने से टाला जा रहा है. 

ये परीक्षाएं हुईं स्थगित

बीपीएससी ने पिछले कुछ महीने में कई परीक्षाओं को स्थगित किया है. इसी क्रम में अब एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक सहायक राजस्व एवं लेखा अधिकारी भर्ती को टाल दिया गया है, वहीं सहायक नगर कल्याण एवं निबंधन अधिकारी भर्ती को भी स्थगित किया गया है. 

बाकी परीक्षाओं की तारीख

सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक परीक्षा - 

प्रारंभिक परीक्षा: 16-08-2024
प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट: 06-12-2024
मुख्य परीक्षा: बाद में तय होगी

लोअर डिविजन क्लर्क - 

प्रारंभिक परीक्षा: 20-09-2025
प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट: नवंबर, 2025
मुख्य परीक्षा: बाद में तय होगी 

उद्योग विभाग के अंतर्गत प्रोजेक्ट मैनेजर

प्रारंभिक परीक्षा: बाद में तय होगी

पंचायती राज विभाग में ऑडिटर - 

प्रारंभिक परीक्षा: 05-07-2026
प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट: 22-08-2026

33वीं बिहार न्यायिक सेवा -

प्रारंभिक परीक्षा: बाद में तय होगी

एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (72 CCE) - 

प्रारंभिक परीक्षा: 17-01-2027 (संभावित)

एग्जाम कैलेंडर की PDF - 

TRE-4 की तारीख का इंतजार 

बिहार में टीआरई-4 के तहत निकली बंपर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. पहले माना जा रहा था कि जनवरी 2027 में परीक्षा आयोजित हो सकती है, लेकिन मौजूदा कैलेंडर में इसका जिक्र नहीं होने के बाद अब इसे कुछ महीने आगे बढ़ाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें | 72वीं BPSC परीक्षा को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, दो बार स्थगित होने के बाद अब इस तारीख को हो सकता है एग्जाम

Advertisement

यह भी पढ़ें | राजधानी दिल्ली में फर्जी यूनिवर्सिटीज की भरमार, UGC ने जारी की पूरी लिस्ट

Featured Video Of The Day
सीएम योगी की मां का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव पंचुर में ली अंतिम सांस
Topics mentioned in this article
BPSC Exam Calendar
BPSC Exam Calendar 2026
BPSC Exam Calendar Download

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं