लगातार बढ़ती गर्मी के मद्देनजर मध्य प्रदेश में स्कूल के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। अब राज्य में कोई भी स्कूल दोपहर एक बजे के बाद संचालित नहीं होगा, और यह नई व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो गई है। राज्य शासन ने प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय शालाओं के संचालन का समय तय किया है। नई व्यवस्था के अनुसार, शुक्रवार आठ अप्रैल से ही स्कूल अपराह्न् एक बजे तक संचालित होने लगे हैं। समय में बदलाव के निर्देश गुरुवार को जारी किए गए थे।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि शासन ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश का पालन कराने को कहा है। स्कूल प्रारंभ होने का समय स्थानीय व्यवस्था के अनुसार जिलाधिकारी निर्धारित करेंगे।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Madhya Pradesh, मध्य प्रदेश, स्कूल के समय में बड़ा बदलाव, Changed The Time Of The Summer