विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

UP Board Exam: अब आधार कार्ड के बिना परीक्षा नहीं दे पाएंगे छात्र, जानिए कौन होगा जिम्मेदार

अगर किसी विद्यार्थी के पास आधार कार्ड नहीं है, और वह परीक्षा में नहीं बैठ पाया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल के प्रिंसिपल की होगी.

Also Read in
UP Board Exam: अब आधार कार्ड के बिना परीक्षा नहीं दे पाएंगे छात्र, जानिए कौन होगा जिम्मेदार
यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी अब आधार अनिवार्य हो गया है. बिना आधार कार्ड के उन्हें परीक्षा देने में परेशानी हो सकती है या फिर उन्हें परीक्षा देने से रोका जा सकता है. क्योंकि अब यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड भी ले जाना जरूरी होगा. अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने इस बात के निर्देश दिए हैं. बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू हो रही हैं.

संजय अग्रवाल ने जिला स्कूल निरीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान निर्देश दिया कि जो छात्र बिना आधार के आएंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने कहा, अगर किसी विद्यार्थी के पास आधार कार्ड नहीं है, और वह परीक्षा में नहीं बैठ पाया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल के प्रिंसिपल की होगी. इससे पहले यूपी बोर्ड में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं देने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी आधार को अनिवार्य किया गया था. यह पूरी कवायद बोर्ड परीक्षा में होने वाले फर्जीवाड़े को देखकर की जा रही है. 
 
बता दें कि कई बार देखा गया है कि कुछ केंद्रों में छात्र की जगह कोई और परीक्षा देता है. लेकिन आधार जरूरी होने के बाद ऐसा करना संभव  नहीं होगा. हालांकि सरकार की तरफ से इस बारे में फिलहाल किसी भी तरह के कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं. अब देखना यह होगा कि यूपी बोर्ड परीक्षा दे रहे उन छात्रों का क्या होगा जो किसी कारण आधार उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे.
 
करियर की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Exam 2018, Aadhaar Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com