Office Tips: पर्सनेलिटी इंप्रूव करने के 7 तरीके, आज ही ये काम करना शुरू करें

Personality improvement tips for office: ऑफिस में अच्‍छी पर्सनेलिटी का बहुत असर पड़ता है. जिन लोगों की पर्सनेलिटी दमदार होती है, उन्‍हें हर कोई नोटिस करता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Personality improvement tips for office: ऑफिस में अच्‍छी पर्सनेलिटी का बहुत असर पड़ता है. जिन लोगों की पर्सनेलिटी दमदार होती है, उन्‍हें हर कोई नोटिस करता है. पर्सनेलिटी की वजह से आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ जाता है. पर्सनेलिटी केवल काम से नहीं, बल्कि व्यवहार, बातचीत के तरीके और काम से बनती है. अच्‍छी पर्सनेलिटी करियर ग्रोथ में भी मदद करती है. 

पर्सनेलिटी इंप्रूव करने के 7 तरीके

बातचीत का तरीका- बातचीत का तरीका शालीन व सभ्‍य होना चाहिए. अनावश्यक जटिल शब्दों का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए. जब भी किसी से बात करें तो पहले सामने वाले की बात ध्यान से सुनें. 

समय का सदुपयोग- समय को खराब ना करें. यही आपके प्रोफेशनलिज्म की पहचान बनेगा. तय समय पर काम पूरा करें. टालमटोल से बचें. हर दिन की टू-डू लिस्ट पहले से तैयार होनी चाहिए. 

ऐसे काम जो AI नहीं कर सकता, पर आप कर सकते हैं, और आगे भी करते रहेंगे...

प्रोफेशनल लुक- पहनावा प्रोफेशन के मुताबिक होना चाहिए. कपड़े हमेशा साफ-सुथरे हों. केजुअल लुक में ऑफिस जाने से बचें. 

पॉजिटिव अप्रोच रखें- पॉजिटिव लोग टीम में सबको पसंद आते हैं. ये ही लीडरशिप के लिए भी उपयुक्त माने जाते हैं. इसलिए नजरिया सकारात्‍मक होना चाहिए. 

Advertisement

सीखने की चाह- आज के डिजिटल युग में नई स्किल्स सीखकर अपने काम को और मजबूत करें. खुद को अपडेट रखना जरूरी है. 

फीडबैक स्‍वीकारें- सीनियर्स या टीम से मिले फीडबैक को सुधार के अवसर की तरह लें. इससे करियर ग्रोथ के अवसर बढ़ते हैं. 

Advertisement

नेटवर्किंग- ऑफिस में हर डिपार्टमेंट के लोगों से अच्‍छे से बात करें. सहकर्मियों के साथ सहयोग और सम्मान का व्यवहार रखें. 

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections | North 24 Parganas में जहां हिंसा हुई, वहां कि Voters ने क्या कहा?