शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 60, 600 अंक के पार

सेंसेक्स में मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा शुरुआती सौदों में बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 60, 600 अंक के पार

शेयर बाजारों में तेजी का रुख

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रूख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में भी तेजी रही और सेंसेक्स 60,600 के पार पहुंच गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 329.15 अंक चढ़कर 60,676.12 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 92.4 अंक बढ़कर 18,096.15 पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स में मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा शुरुआती सौदों में बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस तथा टाटा स्टील में गिरावट हुई. अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग और सियोल के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई के बाजार नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार भी बुधवार को लाभ के साथ बंद हुए थे.

पिछले सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 224.11 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 66.30 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,003.75 अंक पर बंद हुआ था. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत फिसलकर 94.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,397.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये Video भी देखें : अगरतला में बढ़ रही हैं चोरी-डकैती, लोग रात-रात भर जागकर दे रहे हैं पहरा



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)