यह ख़बर 21 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

रिलायंस के उत्साहजनक नतीजों से सेंसेक्स में तेजी

मुंबई:

रिलायंस इंडस्ट्रीज के उत्साहजनक तिमाही नतीजों के बीच विदेशी फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 174 अंक की बढ़त के साथ खुला।

इसके अलावा, मॉनसून की प्रगति में सुधार और अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुख से भी बाजार की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 173.83 अंक उपर 25,815.39 अंक पर खुला। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में 634 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.80 अंक की बढ़त के साथ फिर से 7,700 का स्तर पार कर गया।