यह ख़बर 29 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर बाजार बंद

मुंबई:

देश के शेयर बाजार शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद हैं। पिछले कारोबार दिवस गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 60.03 अंकों की तेजी के साथ 26,620.18 पर खुला था और 77.96 अंकों या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 26,638.11 पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी गुरुवार को 6.20 अंकों की तेजी के साथ 7,942.25 पर खुला था और 18.30 अंकों या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 7,954.35 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार अब सोमवार को खुलेंगे।