यह ख़बर 14 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ब्याज दर बढ़ने की आशंका से सेंसेक्स कमजोर

खास बातें

  • मुद्रास्फीति पर शिंकजा कसने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख दरों में वृद्धि की आशंका के बीच संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर असर पड़ा है।
Mumbai:

रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका के बीच संस्थागत निवेशकों की सतत बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में 90.53 अंक की गिरावट के साथ 19,092.29 अंक पर खुला। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.20 अंक की गिरावट के साथ 5,721.70 अंक पर खुला। कारोबारियों के मुताबिक मुद्रास्फीति पर शिंकजा कसने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख नीतिगत दरों में वृद्धि की आशंका के बीच संस्थागत निवेशकों की सतत बिकवाली से बाजार पर असर पड़ा है। रिजर्व बैंक 25 जनवरी को तीसरी तिमाही की मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करने वाला है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com