खास बातें
- सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन देश के शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 20.89 अंक और निफ्टी 17.35 अंक गिरकर खुला।
मुम्बई: सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 20.89 अंक और निफ्टी 17.35 अंक गिरकर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 20.89 अंक गिरकर 20,163.85 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 17.35 अंक गिरकर 6,030.90 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर सूचना प्रौद्योगिकी, धातु और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती रही। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, ऊर्जा और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।