यह ख़बर 27 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

तेजी के साथ खुले शेयर बाजार

खास बातें

  • देश के शेयर बाजार सोमवार को जोरदार बढ़त के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 117.24 अंक और निफ्टी 37.9 अंक बढ़कर खुला।
मुंबई:

देश के शेयर बाजार सोमवार को जोरदार बढ़त के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 117.24 अंक और निफ्टी 37.9 अंक बढ़कर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 117.24 अंक बढ़कर 19,086.69 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 37.9 अंक बढ़कर 5,725.30 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई वहीं सूचना प्रौद्योगिकी, धातु और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com