खास बातें
- मुनाफा वसूली किए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 80 अंक कमजोर हो गया।
मुंबई: वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों द्वारा मुनाफा वसूली किए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 80 अंक कमजोर हो गया। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 इससे पिछले कारोबारी सत्र में 68.22 अंक बढ़कर बंद हुआ था, जो शुरुआती कारोबार में 79.61 अंक कमजोर होकर 18,966.93 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 24.30 अंक कमजोर होकर 5,678.30 अंक पर आ गया। बाजार सूत्रों के अनुसार बाजार के कमजोर रुख के बीच कारोबारियों द्वारा मुनाफा वसूली किये जाने से सेंसेक्स में गिरावट आई।