खास बातें
- निवेशकों की ओर से बिकवाली बढ़ाए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक गुरुवार के शुरुआती कारोबार में 154 अंक कमजोर हो गया।
मुंबई: एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से बिकवाली बढ़ाए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक गुरुवार के शुरुआती कारोबार में 154 अंक कमजोर हो गया। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 बुधवार के कारोबार में 113.73 अंक गिरकर बंद हुया था, जो शुरुआती कारोबार में 154.10 अंक और कमजोर होकर 18,824. 22 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 46.65 अंक कमजोर होकर 5,644. 40 अंक पर आ गया। बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर बाजार रुख एवं विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों द्वारा बिकवाली बढ़ाए जाने के कारण सूचकांक में गिरावट आई।