पूंजी प्रवाह बढ़ने से सेंसेक्स 145 अंक मजबूती के साथ खुला

मुंबई:

सतत पूंजी प्रवाह और अनुमान से बेहतर तिमाही नतीजों के बीच लिवाली समर्थन से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 145 अंक की बढ़त के साथ खुला। अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुख से भी स्थानीय शेयर बाजार की धारणा मजबूत रही।
 
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 145.92 अंक ऊपर 28,267.81 अंक पर खुला। पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 775.07 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी।
 
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.20 अंक की मजबूती के साथ 8,549.00 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com