ADVERTISEMENT

कमजोर जीडीपी आंकड़ों से धराशायी हुए बाजार, सेंसेक्स 587 अंक गिरा

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का दौर रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 586.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,696.44 पर और निफ्टी 185.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,785.85 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीReported By Ians
NDTV Profit हिंदी05:26 PM IST, 01 Sep 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का दौर रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 586.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,696.44 पर और निफ्टी 185.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,785.85 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 156.05 अंकों की गिरावट के साथ 26,127.04 पर खुला और 586.65 अंकों या 2.23 फीसदी गिरावट के साथ 25,696.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,141.07 के ऊपरी और 25,579.88 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 63.35 अंकों की गिरावट के साथ 7,907.95 पर खुला और 185.45 अंकों या 2.33 फीसदी गिरावट के साथ 7,785.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,929.10 के ऊपरी और 7,746.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 210.59 अंकों की गिरावट के साथ 10,523.83 पर और स्मॉलकैप 237.89 अंकों की गिरावट के साथ 10,733.38 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। बैंकिंग (3.63 फीसदी), धातु (3.24 फीसदी), रियल्टी (3.17 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.74 फीसदी) और वाहन (2.65 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

NDTV Profit हिंदी
लेखकReported By Ians
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT