खास बातें
- सतत लिवाली समर्थन के चलते शेयर बाजार में मजबूती का दौर लगातार सातवें दिन जारी रहा, जहां सेंसेक्स 169 अंक मजबूती के साथ बंद हुआ।
Mumbai: सतत लिवाली समर्थन के चलते बंबई शेयर बाजार में मजबूती का दौर बुधवार को लगातार सातवें दिन जारी रहा, जहां सेंसेक्स 169 अंक मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 169.38 अंक उछलकर 19,290.18 अंक पर बंद हुआ। यह 12 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। बीते छह सत्रों में सेंसेक्स 1,277 अंक मजबूत हो चुका है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51.30 अंक मजबूती के साथ 5,787.65 अंक पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत लिवाली का असर बाजार पर रहा। एफएमसीजी के अलावा सभी वर्गों के सूचकांक लाभ के साथ बंद हुए। बीएसई के सूचकांक आधारित 23 शेयरों में तेजी रही।