खास बातें
- एसबीआई ने अपनी न्यूनतम उधारी दर या आधार दर में 40 आधार अंक की वृद्धि करते हुए इसे आठ प्रतिशत कर दिया।
मुंबई: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक :एसबीआई: ने अपनी न्यूनतम उधारी दर या आधार दर में शनिवार को 40 आधार अंक की वृद्धि करते हुए इसे आठ प्रतिशत कर दिया। बैंक के बयान में कहा गया है कि उसने आधार दर को 7.60 प्रतिशत से बढाकर 8.0 प्रतिशत कर दिया है जो तीन जनवरी 2011 से प्रभावी होगी। बैंक ने जमा दरों में भी एक प्रतिशत तक की वृद्धि करने की घोषणा की है।