खास बातें
- मंगलवार को रुपया अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 55.85 पर खुला और जल्द ही और टूटकर 56 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को भी पार कर गया।
मुंबई: शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से रुपया मंगलवार को अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 55.85 पर खुला और जल्द ही और टूटकर 56 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को भी पार कर गया। सुबह करीब 10:50 बजे 56.04 पर आ गया था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कल डालर के मुकाबले 32 पैसे कमजोर होकर 55.74 पर बंद हुआ था। कारोबारियों के अनुसार एशिया की अन्य प्रमुख करेंसी की तुलना में डॉलर की मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरूआत से रुपये पर दबाव पड़ा।
इधर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 114.54 अंक या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,553.47 अंक पर खुला।