यह ख़बर 25 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया आज चार पैसे चढ़ा

खास बातें

  • निर्यातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली के बीच रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़कर 59.64 पर आ गया।
मुंबई:

निर्यातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली के बीच रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़कर 59.64 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली के अलावा घरेलू इक्विटी बाजार में तेजी से रुपये को मजबूती मिली। रुपया सोमवार को 41 पैसे की गिरावट के साथ 59.68 के नए न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com