यह ख़बर 27 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ट्रेन के एसी किरायों में 1 अक्टूबर से तीन फीसदी की बढ़ोतरी

खास बातें

  • कई महीनों से लगातार महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को सरकार ने एक और झटका दिया है। रेल के एसी किराये में सरकार ने तीन फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया है।
नई दिल्ली:

एसी ट्रेनों के टिकटों, माल ढुलाई भाड़ों और रेलवे स्टेशनों पर भोजन की कीमतों में 1 अक्तूबर से बढ़ोतरी हो जाएगी और उनपर सेवा कर लागू किया जाएगा।

रेलमंत्री सीपी जोशी और वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बीच बैठक के बाद इस बाबात फैसला लिया गया।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसी प्रथम श्रेणी, कार्यकारी श्रेणी, एसी 2 टियर, एसी 3 टियर और एसी कुर्सीयान के किरायों में 1 अक्तूबर से 3.708 फीसदी की वृद्धि होगी और इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा माल ढुलाई और अन्य सेवाओं पर सेवा कर भी लगाया जाएगा। सेवा कर 12.36 फीसदी है लेकिन 70 फीसदी समायोजन के बाद यह एसी श्रेणी के यात्री भाड़ों और माल ढुलाई भाड़ों पर 3.708 फीसदी पड़ेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हालांकि, स्टेशनों पर दी जाने वाली सेवाएं जैसे कैटरिंग ओर पार्किंग को 12.36 फीसदी वृद्धि का भार झेलना पड़ेगा क्योंकि इन सेवाओं में कोई सामंजस्य नहीं किया गया है।