यह ख़बर 03 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आर नेक्स्ट ने आईसीईएक्स के 26% शेयर खरीदे

खास बातें

  • कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसने आईसीईएक्स में 26 फीसद हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।
मुंबई:

रिलायंस कैपिटल की सहयोगी कंपनी रिलायंस एक्सचेंजनेक्स्ट :आर नेक्स्ट: ने इंडियाबुल्स फिनांस सर्विसेज से इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड :आईसीईएक्स: की 26 फीसद हिस्सेदारी खरीदी है। हालांकि कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसने आईसीईएक्स में 26 फीसद हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। आईसीईएक्स के शेयरों की खरीद इंडियाबुल्स फिनांस सर्विसेज के माध्यम से की गयी है, जिससे अब एक्सचेंज में उसकी हिस्सेदारी घटकर मात्र 14 फीसद रह गई है। बीएससी को दी सूचना में कहा गया है कि आर नेक्स्ट ने आवश्यक नियामक मंजूरी मिलने के बाद यह खरीद की है। आर नेक्स्ट के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीकांत पटेल ने कहा, हमे जिंस बाजार में कारोबार की भरपूर संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। इसके बाद हम राष्ट्रीय जिंस बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितंबर में जिंस बाजार नियामक एफएमसी ने अनिल अंबानी समूह को आईसीईएक्स की 26 फीसद हिस्सेदारी को उसके एक प्रवर्तक इंडियाबुल्स के माध्यम से खरीदने की मंजूरी दी थी। मंजूरी मिलने के तीन माह बाद कंपनी ने इंडियाबुल्स से आईसीईएक्स की 26 फीसद हिस्सेदारी खरीद ली।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com