ADVERTISEMENT

विनिर्माण क्षेत्र में दुनिया के दस बड़े देशों में भारत छठे स्थान पर पहुंचा : रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में दुनिया के दस बड़े देशों में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने इस मामले में तीन पायदान की छलांग लगाई है।
NDTV Profit हिंदीBhasha
NDTV Profit हिंदी12:43 PM IST, 03 Apr 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में दुनिया के दस बड़े देशों में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने इस मामले में तीन पायदान की छलांग लगाई है।

संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूनिडो) के वार्षिक प्रकाशन के मुताबिक भारत में वर्ष 2015 में इससे पिछले वर्ष के मुकाबले विनिर्माण मूल्य वर्धन (एमवीए) 7.6 प्रतिशत बढ़ा है।

भारत का विनिर्माण क्षेत्र के मामले में इससे पहले दुनिया के दस बड़े देशों में नौंवा स्थान था।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत अब दुनिया में छठा सबसे बड़ा विनिर्माता देश है।’’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विनिर्माण क्षेत्र में वैश्विक उत्पादन की वृद्धि दर 2015 में धीमी पड़कर 2.8 प्रतिशत रह गई।

इसमें कहा गया है, ‘‘वैश्विक वृद्धि में आई यह सुस्ती प्रमुख विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि में आई गिरावट की वजह से हो सकती है।’’

दुनिया के दस शीर्ष विनिर्माता देशों में चीन सबसे शीर्ष पर है। उसके बाद अमेरिका, जापान, जर्मनी और कोरिया का स्थान है। इंडोनेशिया इस सूची में सबसे नीचे है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV Profit हिंदी
लेखकBhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT