यह ख़बर 31 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पेट्रोल 75 पैसे प्रति लिटर और डीजल 50 पैसे प्रति लिटर बढ़ा

खास बातें

  • पेट्रोल के दाम 75 पैसे प्रति लिटर और डीजल के दाम 50 पैसे प्रति लिटर बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें मध्यरात्रि से लागू होंगी।
नई दिल्ली:

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को पेट्रोल कीमत में 75 पैसे और डीजल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। दोनों दरें मध्यरात्रि से प्रभावी हो जाएंगी।

पेट्रोल में यह पिछले तीन महीने में की गई पहली बढ़ोतरी है। पिछली बार पेट्रोल के दाम 1 मार्च को बढ़ाए गए थे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने की वजह से पेट्रोल के दामों में तीन बार कटौती की जा चुकी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com