खास बातें
- सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल की कीमतों में करीब पांच रुपये तक की कमी की जा सकती है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल का कीमत 73.18 पैसे है।
नई दिल्ली: दिल्ली में पेट्रोल सस्ता हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल की कीमतों में करीब पांच रुपये तक की कमी की जा सकती है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल का कीमत 73.18 पैसे है।
दिल्ली सरकार इस पर 20 फीसदी वैट लगाती है जिसे घटाकर 12.5 फीसदी करने का प्रस्ताव है। दिल्ली सरकार का बजट सेशन 28 मई से 6 जून तक चलेगा जिसमें इसका ऐलान हो सकता है।