यह ख़बर 10 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आईगेट की हो गई पटनी कंप्यूटर : सूत्र

खास बातें

  • अमेरिका की आईटी कंपनी आईगेट और एक कंसोर्टियम ने संभवत: पटनी कंप्यूटर सिस्टम में 63 फीसद हिस्सेदारी खरीद ली है।
नई दिल्ली:

अमेरिका की आईटी कंपनी आईगेट और एक कंसोर्टियम ने संभवत: पटनी कंप्यूटर सिस्टम में 63 फीसद हिस्सेदारी खरीद ली है। यह सौदा करीब 4,000 करोड़ रुपये में होने का अनुमान है। पटनी कंप्यूटर के बोर्ड की बैठक चल रही है और कोई अधिकारी इस मामले में टिप्पणी करने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन सूत्रों ने कहा कि सौदे को 500 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से मंजूरी दे दी गई है। आईगेट जल्द ही इस सौदे की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि सौदे के तहत आईगेट-अपाक्स गठजोड़ पटनी कंप्यूटर सिस्टम के प्रवर्तकों पटनी बंधुओं नरेंद्र, अशोक और गजेंद्र पटनी की कंपनी में समूची 46 प्रतिशत हिस्सेदारी के अलावा जनरल अटलांटिक्स की 17 फीसद हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com