साल के आखिर तक तेल की कीमतों में फिर आ सकता है उछाल

दावोस:

साल के आखिर तक एक बार फिर से तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है। ये बयान ओपीईसी के सेक्रेटरी जनरल अब्दुल्ला सलेम अल बादरी ने दावोस में एनडीटीवी सहयोगी श्वेता राजपाल कोहली से बातचीत के दौरान दिया।

कीमतों में गिरावट के दौरान तेल की सप्लाई को रोकने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि ओपीईसी ऐसा तभी करेगा जब दूसरे तेल उत्पादक देश ये फैसला ले लेंगे। बादरी के इस बयान से साफ है कि तेल उत्पादक देशों के बीच प्रतिस्पर्धा कितनी बढ़ी है और इसी वजह से अंतराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कच्चे तेल की मौजूदा कीमतें पिछले साल जून से करीब आधी हो गई हैं और जानकारों की मानें तो इसमें अभी और गिरावट आ सकती है। ओपीईसी दुनिया के 12 तेल उत्पादक देशों का समूह है, जो कि विश्व की तेल सप्लाई का 30 फीसदी हिस्सेदार है।