खास बातें
- पाकिस्तान के खाद्य एवं कृषि मंत्रालय ने भारत को प्याज का निर्यात जारी रखने पर अपनी सहमति दे दी है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खाद्य एवं कृषि मंत्रालय ने भारत को प्याज का निर्यात जारी रखने पर अपनी सहमति दे दी है। इससे भारत में प्याज की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले साल पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से कृषि काफी कृषि भूमि बर्बाद हो गई थी, इसके बावजूद देश में प्याज की उपज अच्छी रही है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य और विदेश मंत्रालय हालांकि प्याज निर्यात की अनुमति दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं। भारतीय उच्चायोग के सूत्रों ने कहा कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान के अधिकारियों द्वारा निर्यात पर प्रतिबंध के बाद से प्याज की कोई खेप यहां से भारत नहीं गई है।