यह ख़बर 17 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

नोकिया ने भारत में पेश किया लूमिया 1520, कीमत 46,999 रुपये

नई दिल्ली:

नोकिया ने अपना पहला छह इंच फैबलेट लूमिया 1520 भारत में पेश किया, जिसकी कीमत 46,999 रुपये रखी गई है। विंडोज फोन-8 से चलने वाले इस फैबलेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नेपड्रेगन 800 प्रोसेसर, 1080पी फुल एचडी स्क्रीन, 20 मेगापिक्सल प्रीव्यू कैमरा तथा 32 जीबी आंतरिक मैमोरी है।

इसके यूजर वर्ड, एक्सेल व पावरप्वाइंट फाइलों में संपादन आदि कर सकेंगे। नोकिया इंडिया के प्रबंध निदेशक पी. बालाजी ने संवाददाताओं से कहा, लूमिया के लिए भारत वैश्विक स्तर पर तीन शीर्ष बाजारों में है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com