यह ख़बर 24 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मोटोरोला ने ड्यूल सिम एंड्रॉयड फोन उतारा

खास बातें

  • मोबाइल हैंडसेट कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया ने भारतीय बाजार में देश का पहला एंड्रायड आधारित ड्यूल सिम टचस्क्रीन स्मार्टफोन पेश किया है।
New Delhi:

मोबाइल हैंडसेट कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया ने भारतीय बाजार में देश का पहला एंड्रायड आधारित ड्यूल सिम टचस्क्रीन स्मार्टफोन पेश किया है। इस हैंडसेट का दाम 31,999 रुपये है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एंड्रॉयड आधारित माइलस्टोन एक्सटी800 ड्यूल सिम (सीडीएमए और जीएसएम) स्मार्टफोन 3.7 इंच के टच डिस्प्ले वाला है। इसमें 5 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन की मेमोरी को बढ़ाकर 32 जीबी तक किया जा सकता है। एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग प्रणाली है, जिसका शुरू में गूगल ने विकास किया था। बाद में 47 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तथा दूरसंचार कंपनियों के गठजोड़ ने इसका विकास किया। इस प्रणाली के तहत हैंडसेट के प्रकार से अलग हटकर कई एप्लिकेशंस मसलन गेम्स, म्यूजिक प्लेयर और लोकेशन आधारित सेवाओं का विकास किया जा सकता है। मोटोरोला मोबिलिटी के कंट्री प्रमुख फैजल सिद्दीकी ने कहा कि माइलस्टोल एक्सटी 800 को इस तरह डिजाइन किया गया है, जो किसी वरिष्ठ पेशेवर की व्यस्त जीवनशैली की जरूरतों को पूरा करता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com