खास बातें
- पिछले सत्र में 114 अंक गंवाने वाला सेंसेक्स गुरुवार को 68.22 अंक मजबूत होकर 19,046. 54 अंक पर बंद हुआ।
मुंबई: खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति में नरमी आने से रिजर्व बैंक द्वारा अल्पकालिक ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटने के बीच बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बांबे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 68 अंक चढ़कर बंद हुआ। पिछले सत्र में 114 अंक गंवाने वाला सेंसेक्स गुरुवार को 68.22 अंक मजबूत होकर 19,046. 54 अंक पर बंद हुआ। आठ जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति घटकर 15.52 प्रतिशत पर आ गई, जो इससे पूर्व सप्ताह में 16.91 प्रतिशत पर थी। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.55 अंक सुधर कर 5,711.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 5,729.45 और 5,634.50 अंक के दायरे में घूमता रहा।