लगातार छठे सेशन में शेयर बाजार तेजी पर बंद हुए, सेंसेक्स 28 अंक तेजी पर बंद हुआ

लगातार छठे सेशन में शेयर बाजार तेजी पर बंद हुए, सेंसेक्स 28 अंक तेजी पर बंद हुआ

लगातार छठे सेशन में शेयर बाजार तेजी पर बंद हुए, सेंसेक्स 28 अंक तेजी पर बंद हुआ (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंबई:

गुरुवार को कारोबारी सेशन ग्रीन जोन में बंद हुआ. लगातार छठे सेशन में कारोबार का अंत तेजी पर हुआ है. सेंसेक्स 28 अंक उछलकर 28893 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 13 अंक तेजी के साथ 8,940 के स्तर पर सिमटा. आईटी और टेलिकॉम शेयरों में आज तेजी देखी गई. भारती एयटरेल द्वारा आज सुबह टेलिनोर इंडिया के अधिग्रहण की घोषणा करने के बाद एयरटेल के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया. इसके शेयर 11 फीसदी तेजी के साथ साल भर के सर्वोच्च स्तर पर आ गए.  एयरटेल सभी सात सर्कलों में जहां उसके पास स्पेक्ट्रम है टेलिनोर इंडिया का अधिग्रहण करेगी. हालांकि, इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है.

इसके बाद इसके शेयरों में 52 हफ्ते का सर्वोच्च स्तर देखा गया और यह बीएसई में 10.93 फीसदी तेजी के साथ 400.65 के स्तर पर आ गया. वहीं एनएसई में इसके शेयरों में 11 फीसदी की तेजी देखी घई और यह सालभर के पीक लेवल को दिखाते हुए 401 रुपए के स्तर पर आ गया.


आज सुबह बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 105.54 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 28,970.25 अंक पर देखा गया. प्रौद्योगिकी, रीयल्टी, एफएमसीजी, आईटी, तेल एवं गैस और स्वास्थ्य क्षेत्र के शेयरों में तेजी का रुख रहा.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com