यह ख़बर 19 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 114 अंक नीचे

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 113.73 अंक की गिरावट के साथ 18,978.32 अंक पर और निफ्टी 33 अंक की गिरावट के साथ 5691.05 अंक पर बंद हुए।
मुम्बई:

शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 113.73 अंक की गिरावट के साथ 18,978.32 अंक पर और निफ्टी 33 अंकों की गिरावट के साथ 5691.05 अंक पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 61.26 अंक की तेजी के साथ 19,153.31 अंक पर खुला। सेंसेक्स ने 19,167.06 के ऊपरी और 18,898.56 अंक के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से नौ में तेजी दर्ज की गई। डीएलफ (3.13 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.74 फीसदी), रिलायंस इंफ्रा (2.71 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्री (2.63 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.96 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में इंफोसिस (1.99 फीसदी), एलएंडटी (1.87 फीसदी), एसबीआई (1.86 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.48 फीसदी) और हीरो होंडा (1.46 फीसदी) प्रमुख रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.30 अंक की तेजी के साथ 5737.35 पर खुला। निफ्टी ने 5747.65 अंक के ऊपरी और 5662.55 अंक के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 10.96 अंकों की तेजी के साथ 7,166.31 पर और स्मॉलकैप 8.40 अंक की तेजी के साथ 8,901.67 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से चार सेक्टरों धातु (1.78 फीसदी), रियल्टी (1.66 फीसदी), वाहन (0.10 फीसदी) और बैंकिंग (0.04 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले सेक्टरों में उपभोक्ता वस्तु (1.20 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.18 फीसदी), तेल एवं गैस (1.15 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.87 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.72 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1416 शेयरों में तेजी और 1387 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 190 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com