काले धन पर एसआईटी ने दिया एक बार में अधिकतम 15 लाख रुपये नकदी रखने का सुझाव

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

काला धन मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उच्चतम न्यायालय को सुझाव दिया है कि इस समस्या पर रोक लगाने के लिए यह निर्धारित कर दिया जाए कि किसी खास समय में कोई व्यक्ति या कंपनी अधिकतम 15 लाख रुपये तक नकदी मुद्रा रख सकता है।

एसआईटी ने कहा, 'नकदी रखना उन प्राथमिक तरीकों में से है जिसके जरिए इस देश में काला धन रखा जाता है। वैध लेन-देन चेक, बैंक अंतरण के जरिए किया जा सकता है जिसका पता लगाया जा सकता है। लेन-देन के लिए नकदी का इस्तेमाल धन के स्रोत का पता लगाना मुश्किल बना देता है।'

एसआईटी ने कहा, 'एसआईटी ने अनुशंसा की कि किसी खास समय में कोई व्यक्ति या कंपनी अधिकतम कितनी नकदी, मुद्रा रख सकता है इसकी सीमा निर्धारित कर दी जाए। एसआईटी ने 15 लाख रुपये की अनुमति योग्य सीमा की सिफारिश की है। हालांकि, इससे अधिक की भी सीमा निर्धारित की जा सकती है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शीर्ष अदालत द्वारा गठित एसआईटी ने प्रधान न्यायाधीश एच एल दत्तू की अध्यक्षता वाली एसआईटी से कहा है कि सरकार को इस मुद्दे का परीक्षण करना चाहिए और इस सिफारिश को लागू करने के लिए उपयुक्त कानूनी ढांचे के साथ आना चाहिए।