यह ख़बर 29 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

श्रीलंका ने भारतीय दवा आपूर्तिकताओं को काली सूची में डाला

खास बातें

  • श्रीलंका ने निविदा प्रक्रियाओं के उल्लंघन और निम्न गुणवत्ता वाली दवाओं की आपूर्ति के कारण एक दर्जन से अधिक भारतीय दवा आपूर्तिकर्ताओं को काली सूची में डाल दिया है।
कोलंबो:

श्रीलंका ने निविदा प्रक्रियाओं के उल्लंघन और निम्न गुणवत्ता वाली दवाओं की आपूर्ति के कारण एक दर्जन से अधिक भारतीय दवा आपूर्तिकर्ताओं को काली सूची में डाल दिया है। अधिकारियों के अनुसार श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री मैत्रीपाला श्रीसेना ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने अधिकारियों से अन्य जगहों से दवा मंगाने का निर्देश दिया है। श्रीसेना के हवाले से स्थानीय मीडिया में छपी खबर के अनुसार, भारतीय कंपनियों ने निविदा प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर निम्न गुणवत्ता वाली दवाओं की आपूर्ति की है। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने करीब 100 भारतीय दवा आपूर्तिकर्ताओं का पैनल बना रखा है, लेकिन निम्न गुणवत्ता वाली दवाओं की आपूर्ति तथा अन्य प्रक्रियाओं के उल्लंघन के कारण उन्हें काली सूची में डाल दिया गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com