यह ख़बर 31 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

खाद्य महंगाई दर में गिरावट, 9.5 % हुई

खास बातें

  • खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 19 मार्च को समाप्त सप्ताह में घटकर 9.5 प्रतिशत हो गई। इससे पहले के सप्ताह में यह दर 10.05 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
New Delhi:

देश में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 19 मार्च को समाप्त सप्ताह में घटकर 9.5 प्रतिशत हो गई। इससे पहले के सप्ताह में यह दर 10.05 प्रतिशत दर्ज की गई थी। खाद्य महंगाई दर में यह कमी सब्जियां, दूध और अन्य जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी के कारण आई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 19 मार्च को समाप्त सप्ताह में प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर घटकर 12.98 प्रतिशत हो गई है जो कि इससे पहले के सप्ताह में 13.53 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वहीं ईंधन क्षेत्र की महंगाई दर बढ़कर 13.13 प्रतिशत हो गई जो कि पिछले सप्ताह में 12.79 प्रतिशत थी। फरवरी में देश की महंगाई दर 8.31 प्रतिशत दर्ज की गई थी जो कि जनवरी में 8.23 प्रतिशत थी। 19 मार्च को समाप्त सप्ताह में पिछले साल के इसी सप्ताह की तुलना में प्रमुख खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हुआ परिवर्तन निम्न है:प्याज : 6.23 प्रतिशतसब्जियां : 5.52 प्रतिशतफल : 24.67 प्रतिशतआलू : 8.39 प्रतिशतदूध : 5.79 प्रतिशत   अंडा, मांस, मछली : 15.34 प्रतिशतमोटे अनाज: 3.96 प्रतिशतचावल : 2.94 प्रतिशतगेहूं : 0  (कोई बदलाव नहीं)दालें : (-) 4.4 प्रतिशत


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com