यह ख़बर 28 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एयरबस ने 2010 में 15 कार्पोरेट जेट विमान बेचे

खास बातें

  • फ्रांस की विमान निर्माता कम्पनी एयरबस ने अपने व्यावसायिक ग्राहकों को वर्ष 2010 में 1.5 अरब डॉलर के 15 जेट विमानों की आपूर्ति की।
Paris:

फ्रांस की विमान निर्माता कम्पनी एयरबस ने अपने व्यावसायिक ग्राहकों को वर्ष 2010 में 1.5 अरब डॉलर के 15 जेट विमानों की आपूर्ति की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एशिया,यूरोप और मध्यपूर्व के निजी और सरकारी ग्राहकों और सेवा संचालकों को इन विमानों की आपूर्ति की गई। कम्पनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि बेचे गए विमानों में ए 318 एलिट्स,एयरबस कार्पोरेट जेटलाइनर और ए 320 प्रेस्टीज्स शामिल हैं। वर्ष 92010 में कम्पनी को इन विमानों के सात ऑर्डर भी मिले।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com