खास बातें
- खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट के बाद वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि यदि यही रुख जारी रहता है, तो मूल्यवृद्धि के मोर्चे पर कुछ राहत मिलेगी।
New Delhi: वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने खाद्य मुद्रास्फीति में 5 नवंबर को समाप्त सप्ताह में एक प्रतिशत अंक से अधिक की गिरावट पर संतोष जताते हुए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि यदि यही रुख जारी रहता है, तो मूल्यवृद्धि के मोर्चे पर कुछ राहत मिलेगी। वित्त मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, कम से कम खाद्य वस्तुओं के मामले में हम कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं। 5 नवंबर को समाप्त सप्ताह में खाद्य मुद्रास्फीति 11.81 प्रतिशत से घटकर 10.63 फीसद के स्तर पर आ गई है। मुखर्जी ने कहा, यह अभी भी दो अंक में है, पर प्रतिशत अंक के हिसाब से इसमें कमी आई है। सरकार द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार सालाना आधार पर प्याज के दाम 22.89 प्रतिशत घटे, जबकि गेहूं की कीमतों में 3.63 फीसद की गिरावट आई। हालांकि अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम सालाना आधार पर ऊंचे बने रहे।