यह ख़बर 29 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ईरान से तेल का सबसे बड़ा खरीदार बना रहेगा भारत

खास बातें

  • ईरान से तेल के आयात में कमी लाने के अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत ने कहा कि वह ईरान से तेल का सबसे बड़ा खरीदार बना रहेगा।
तेहरान:

ईरान से तेल के आयात में कमी लाने के अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत ने कहा कि वह ईरान से तेल का सबसे बड़ा खरीदार बना रहेगा।

भारत ने यह भी कहा कि उसकी कंपनियां तेल की खरीद पर लगाए गए प्रतिबंधों का भी हल निकाल लेंगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सरकारी सूत्रों ने कहा, हम अब भी तेल के सबसे बड़े खरीदार हैं। हम ऐसा करना जारी रखेंगे। कंपनियां अपने हिसाब से काम करती हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को बीमा से जुड़ी कुछ दिक्कतें थीं, लेकिन उसका हल निकाल लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि कंपनियां इन प्रतिबंधों के दूसरे कारोबार पर होने वाले प्रभाव का भी विश्लेषण करेंगी।