खास बातें
- तेल के मामले में धनी अफ्रीकी देश के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स (एनबीएस) द्वारा जारी पहली तिमाही के आंकड़ों से यह बात सामने आयी है।
अबुजा: भारत, अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए नाइजीरिया का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बन गया है। तेल के मामले में धनी अफ्रीकी देश के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स (एनबीएस) द्वारा जारी पहली तिमाही के आंकड़ों से यह बात सामने आयी है।
अमेरिका 1964 से नाइजीरिया का सबसे बड़ा निर्यात बाजार था। ऐसे में अमेरिका के दूसरे स्थान पर जाना नाइजीरिया तथा भारत के बीच व्यापार संबंध मजबूत होने को रेखांकित करता है। आंकड़ों के अनुसार भारतीय-नाइजीरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार आंकड़ा पहली तिमाही में 5.15 अरब डॉलर पहुंच गया।
एनबीएस के आंकड़ों के अनुसार 2012 की पहली तिमाही में नाइजरिया ने 30 अरब डॉलर का निर्यात किया। इसमें भारत का योगदान 4.2 अरब डॉलर रहा जबकि अमेरिका की हिस्सेदारी 3.7 अरब डॉलर रही। नाइजीरिया ने भारत को मुख्य रूप से कच्चा तेल तथा काजू का निर्यात किया जबकि भारत ने दवा, मशीनरी, इजलेक्ट्रॉनिक्स तथा चावल का निर्यात किया।