अगर आप एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड स्कीम (ईपीएफ) के बेनिफिशरी हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों के लिए मोबाइल आधारित तीन सेवाएं मंगलवार को शुरू की हैं। इनमें एक मोबाइल ऐप, SMS आधारित UN ऐक्टिवेशन सेवा और मिस्ड काल सेवा शामिल हैं।
सरकारी बयान के अनुसार, इस ऐप को ईपीएफओ की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। दत्तात्रेय ने कहा कि इन सेवाओं से 3.54 करोड़ सदस्यों, 49.22 लाख पेंशनभोगियों और 6.1 लाख कर्मचारियों को होगा।