खास बातें
- जयपुर में गोल्ड सुख नाम की कंपनी ने लोगों से पैसा लिया इस वादे के साथ कि 18 महीने में डेढ़ सौ गुना पैसे बढ़ा देंगे।
जयपुर: एक कंपनी सैंकड़ों लोगों को करोड़ों का चूना लगाकर गायब है। जयपुर में गोल्ड सुख नाम की कंपनी ने लोगों से पैसा लिया इस वादे के साथ कि 18 महीने में डेढ़ सौ गुना पैसे बढ़ा देंगे। लेकिन कंपनी के डायरेक्टर अचानक दुकान बंद करके फरार हो गए हैं। अब अपने पैसे डूबते देख लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। गोल्ड सुख ने करीब डेढ़ लाख लोगों का 200 करोड़ से ज्यादा पैसा लेकर फरार है। गोल्ड सुख कंपनी ने 27 शहरों में अपना जाल फैला रखा है.। अब जयपुर पुलिस इससे जुड़े हर सुराग को तलाश रही है।