यह ख़बर 28 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सोने की वायदा कीमतें फिसलकर 26 हजार पर पहुंची

नई दिल्ली:

विदेशों में सोने की कीमत 15 सप्ताह के निम्न स्तर तक गिरने के बाद कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारी अपने सौदों की कटान करने में लग गए, जिससे वायदा कारोबार में आज सोने की कीमत 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,205 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

एमसीएक्स में सोने के अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 104 रुपये अथवा 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,205 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जिसमें 134 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार सोने की जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 90 रुपये अथवा 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,868 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जिसमें 778 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख से यहां वायदा कारोबार में सोना कीमतें प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा डॉलर की मजबूती ने सर्राफा की अपील को कम कर दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत आज 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,260.97 डालर प्रति औंस रह गई।